फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में चित्रकला एवं फोटोग्राफी कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय चित्रकला एवं फोटोग्राफी कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का उद्देश्य कला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यशाला के नोडल अधिकारी डॉ. संग्राम सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वच्छता और सामाजिक परिवर्तन का संदेश देने का एक रचनात्मक प्रयास है। इसमें लगभग 50 कलाकार भाग ले रहे हैं जो अपनी कलाकृतियों और फोटोग्राफी के माध्यम से स्वच्छ भारत की अवधारणा को साकार करेंगे। तिब्बतन स्कूल छोटा शिमला, यूरो किड्स स्कूल पंथघाटी और सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के विद्यार्थी भी इसमें अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम और विशेष अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार रहे। इस अवसर पर विजुअल आर्ट्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. जीत राम, इंग्लिश विभाग की चेयरपर्सन डॉ. दीपाली धौल, हिंदी विभाग की डॉ. भावना शर्मा, इतिहास विभाग के डॉ. विनय शर्मा, कानून विभाग की डॉ. संयोगिता, डॉ. अंजना ठाकुर, डॉ. लेखराज शर्मा, डॉ. नन्दलाल, डॉ. संजीव शर्मा और लोक प्रशासन विभाग की डॉ. रजिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें