हिमोत्कर्ष, साहित्य संस्कृति और जन कल्याण परिषद पांवटा साहिब ने शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व निदेशक पीजीआई चंडीगढ़ पद्मश्री डॉ. जगत राम ने की। अध्यक्ष आरपी तिवारी ने कहा कि समारोह में पूर्व निदेशक पीजीआई चंडीगढ़ पद्मश्री डॉ. जगतराम और प्रो. अमर सिंह चौहान को हिमाचलश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिरमौरश्री पुरस्कार से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अवकाश कुमार, जनसेवक राम स्वरूप चौहान नाहन, जनसेवी नसीम मोहम्मद दीदान, समाजसेवी बहादुर सिंह ठाकुर ददाहू, संजय कंवर, धीरज चोपड़ा, समाजसेवा स्वास्थ्य सेवा में नीरज गोयल, दीपिका शर्मा इंचार्ज नर्सिंग जेसी जुनेजा अस्पताल, पर्यावरण संरक्षण में कमला देवी को सम्मानित किया। वहीं, विद्या विशारद पुरस्कार से शबनम शर्मा, प्रो. नंदिनी कंवर, बीआर ठाकुर, दिनेश कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, सुमन लता, अजय शर्मा, बलबीर सिंह चौहान, अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया गया। डीपीआरओ प्रेम ठाकुर, तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा, कुंदन सिंह शास्त्री, जय प्रकाश चौहान, अमर सिंह चौहान, हीरा सिंह ठाकुर, जीवन जोशी इस मौके पर मौजूद रहे।