ठियोग में वाहनों की पासिंग 10 को
शिमला। परिवहन विभाग ने वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के तहत 10 दिसंबर को ठियोग में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे। 16 दिसंबर को रामपुर में पासिंग होगी और 17 दिसंबर को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। रिकांगपिओ में 17 दिसंबर को पासिंग होगी और इसी दिन ड्राइविंग टेस्ट होंगे। भावनगर में 19 दिसंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे। पूह में 18 दिसंबर को पासिंग टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि निर्धारित की है। आनी में 18 दिसंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे। कुमारसेन में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए 11 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। रामपुर, आनी और कुमारसेन में सीनियर एमवीआई (वरिष्ठ मोटर वाहन निरीक्षक) समीर दत्ता पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट में मौजूद रहेंगे। रिकांगपिओ भावानगर और पूह में लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता दीनानाथ पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लेंगे।