फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पुलिस भर्ती से प्राक शास्त्री के अभ्यर्थियों को बाहर निकाले जाने पर भड़के युवा, निकाली आक्रोश रैली

Mon, 17 Feb 2025 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

नाहन में आरक्षी पदों के लिए आयोजित की जा रही पुलिस भर्ती से दो वर्षीय प्राक शास्त्री की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर निकाले जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन
प्राक शास्त्री अभ्यर्थियों ने निकाली रैली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन में आरक्षी पदों के लिए आयोजित की जा रही पुलिस भर्ती से दो वर्षीय प्राक शास्त्री की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर निकाले जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अभ्यर्थियों सहित अन्य छात्रों ने नाहन में आक्रोश रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए रैली उपायुक्त कार्यालय पहुंची। इस दौरान अभ्यर्थियों व युवाओं ने जमकर नारेबाजी की तथा उपायुक्त सिरमौर की मार्फत एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। इस दौरान निवेदिता, इशिका पुंडीर, सरिता, शिवानी, विवेक, दक्ष तोमर ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृत महाविद्यालय से विद्यार्थियों ने दो वर्षीय प्राक शास्त्री की परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ उतीर्ण की है, जिसे जमा दो के समकक्ष माना गया है और इसको लेकर पहले वर्ष 2009 में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है लेकिन अब पुलिस की ओर से सिरमौर में आयोजित की जा रही आरक्षी पदों की भर्ती में इसे मान्यता नहीं दी जा रही और अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से बाहर किया गया है। उन्होंने कहा युवाओं ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जिसके बाद उन्हें एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं। लेकिन फिर भी भर्ती में शामिल नहीं किया गया है। जिसके चलते युवाओं को धक्का लगा है जो कई महिनों से भर्ती की तैयारियां कर रहे थे। ऐसे में अब अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल न करना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द इन्हें भर्ती में शामिल किया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें