फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने वीरवार को ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और गतिविधियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में आरडीसी रैंक होल्डर हर्ष ठाकुर और पूर्व एनएसएस अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा मुख्य अतिथि रहे। पिछले वर्ष के यूनिट लीडर पुनीत कुमार भी उपस्थित थे। स्वयंसेवकों को एनएसएस के कार्यकारी सदस्यों से मिलवाया गया। हर्ष ठाकुर ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयंसेवकों को अवसरों का सदुपयोग करने को कहा। गुरुदेव शर्मा ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पूनमा वर्मा और डॉ. लखबीर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें