शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थित यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में सूचना का अधिकार अधिनियम -2005 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राज्य सूचना आयुक्त डॉ. एसएस गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 को लेकर महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी दी। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. देशराज ठाकुर डॉ. राकेश कुमार शर्मा, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र शर्मा और प्रो. ललित डढवाल मौजूद रहे। ब्यूरो