शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय घंडल शिमला में 25 अगस्त को भारत के प्रमुख कानूनी शोध मंच मनुपत्र पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में प्रारंभिक वर्ष के छात्रों को कानूनी शोध क्षमताओं को बढ़ावा देने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रीति सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र का संचालन मनुपत्र के कानूनी संपादक एवं आउटरीच समन्वयक समीक्षा वैष्णव ने किया। इसका आयोजन कार्तिक शर्मा, एलएलबी पाठ्यक्रम के छात्र और कैंपस एंबेसडर मनुपात्रा ने किया। ब्यूरो