शिमला। राजधानी के बालूगंज (चक्कर) स्थित मानसिक चिकित्सालय में शनिवार को मैत्री संस्था की ओर से मैत्री सहयोग प्रोजेक्ट के तहत सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को गरम कपड़े और पौष्टिक भोजन वितरित किया। संस्था ने इस अवसर पर मरीजों को गर्म दस्ताने, टोपियां और मफलर सहित कई चीजें भेंट की। इसके साथ ही संस्था ने मरीजों को फल, ड्रायफ्रूट और अन्य भोजन सामग्री भेंट की। इस मौके पर चिकित्सालय की प्रबंधक सुलेखा चोपड़ा सहित संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्षा ममता गोयल और निशी सूद ने बताया कि आगे भी ऐसे सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान संस्था की उपाध्यक्ष निशी सूद और उमा कुमरा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद