शिमला। कृषि विज्ञान केंद्र शिमला में शनिवार को डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के चौथे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए किसान-वैज्ञानिक छात्र संवाद का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को प्रगतिशील किसानों के साथ विभिन्न बागवानी पहलुओं से अवगत करवाया गया। इस दौरान प्रगतिशील किसान सुरेश (डिंपल) पाजटा और अनिल चौहान ने सेब तथा अन्य शीतोष्ण फलों के उत्पादन को लेकर अपने विचार साझा किए। सुरेश पॉजटा ने बागवानी से संबंधित पूछे प्रश्नों के उत्तर दिए। कृषि विज्ञान केंद्र शिमला की प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उषा शर्मा ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र शिमला किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने में हर संभव योगदान देगा। संवाद