फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बाल दिवस पर भाषण स्पर्धा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन के तत्वावधान में आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन के अध्यक्ष कवि खन्ना और आर्य समाज शिमला के मंत्री एवं रोटेरियन योगेश आर्य सहित क्लब के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अनुपम गुलेरिया ने सभी अतिथियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें