फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंथाघाटी में नवनिर्मित भवन खाली करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के पंथाघाटी में एक नवनिर्मित भवन में रह रहे लोगों को तुरंत इसे खाली करने के आदेश जारी हो गए हैं। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल की अदालत ने शनिवार को इस बारे में आदेश जारी कर भवन को तुरंत खाली करने को कहा है। नगर निगम के अनुसार अभी भवन की कंप्लीशन नहीं हुई है। इसमें ठेकेदारों के मजदूर पिछले काफी समय से रह रहे हैं। इनका दूसरे ठेकेदार और भवन मालिक के साथ भी विवाद है। मामले में सभी पक्ष सुनने के बाद आयुक्त कोर्ट ने इन्हें भवन खाली करने को कहा है। आयुक्त कोर्ट में शनिवार को कुल 26 मामलों पर सुनवाई हुई। ज्यादातर मामलों में भवनमालिकों ने अवैध निर्माण के नोटिस पर कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। कुछेक ने आदेशों की अनुपालना रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की है। अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें