फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करी में जब्त टैक्सी छोड़ने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने चिट्टा तस्करी के मामले में जब्त टैक्सी को कड़ी शर्तों के साथ उसके पंजीकृत मालिक के सुपुर्द करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने बिलासपुर निवासी अंजना देवी की याचिका स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये का सुपुर्दगी बॉन्ड और इतनी ही राशि की एक जमानत पेश करने पर वाहन छोड़ने के आदेश दिए हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार सात अक्तूबर 2026 को पुलिस टीम घणाहट्टी के पास गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां खड़ी एक टैक्सी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने टैक्सी को जब्त कर लिया था। वाहन की पंजीकृत मालिक अंजना देवी ने अदालत में याचिका दायर कर दलील दी कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। टैक्सी लंबे समय से थाने में खड़ी है। ऐसे में वाहन के खराब होकर कबाड़ बनने और उसकी कीमत घटने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अदालत ने निर्धारित शर्तों के तहत टैक्सी को उसके पंजीकृत मालिक के सुपुर्द करने के आदेश जारी किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें