फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी में बने अवैध ढारे को गिराने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम शिमला ने तारादेवी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे बने अवैध ढारे को 23 नवंबर से पहले गिराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के अनुसार एक व्यक्ति ने एनएच के किनारे बिना अनुमति के ढारा बना दिया है। इसे हटाने के पहले ही निर्देश दिए जा चुके थे। मंगलवार को नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और ढारे को गिराने के निर्देश दिए। इस दौरान ढारा मालिक ने निगम की टीम से आग्रह किया कि वह चार दिन के भीतर अवैध निर्माण को स्वयं हटा देगा। इसके बाद निगम की टीम वापस लौट गई। नगर निगम के वास्तुकार राजेश शर्मा ने कहा कि ढारा मालिक को 23 नवंबर से पहले अपना अवैध निर्माण स्वयं हटाना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें