शिमला। सत्र न्यायालय ने लापरवाही से वाहन चलाने के एक मामले में पुलिस की ओर से जब्त किए वाहन (बोलेरो) को चाबी सहित छोड़ने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एकांश कपिल ने रमन बनाम राज्य मामले में यह आदेश दिया है। यह मामला शहर के बालूगंज थाना क्षेत्र का है। 21 जनवरी को पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन को जब्त किया था। अब अदालत ने रमन को 10 लाख के जमानती बांड के साथ समान राशि के एक जमानतदार पेश करने पर ट्रक को मुक्त करने के आदेश दिए हैं। संवाद