फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : हिमाचल में आज से तीन दिन बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Sat, 13 Apr 2024 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। 18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार से सोमवार तक बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। 18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार के लिए जारी बारिश, बर्फबारी का यलो अलर्ट बेअसर ही रहा। शिमला में शाम के समय हल्के बादल छाए लेकिन मौसम में गर्माहट बनी हुई है। वीरवार रात को चंबा, भरमौर, डलहौजी, रेणुकाजी, सराहन, कसौल, मनाली, रामपुर, सांगला और कल्पा में बूंदाबांदी हुई। 

उधर, प्रदेश के निचले क्षेत्रों में रात के समय भी मौसम गर्म बना हुआ है। वीरवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 18.4 और धर्मशाला में 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा केलांग में न्यूनतम तापमान 0.2, कल्पा में 2.6, कुकुमसेरी में 3.2, मनाली में 4.2, डलहौजी में 9.0, सोलन में 10.0, मंडी में 10.1, हमीरपुर-चंबा में 11.0, ऊना में 12.0, शिमला में 12.9, कांगड़ा में 13.2, धर्मशाला में 15.9 और नाहन में 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ चलने का पूर्वानुमान भी है।

प्रदेश के प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान

  • धौलाकुआं 35.8
  • ऊना 34.4
  • बिलासपुर 34.4
  • बरठीं 33.1
  • कांगड़ा 32.4
  • मंडी 32.1
  • सुंदरनगर 32.1
  • चंबा 31.4
  • नाहन 30.8
  • सोलन 30.0
  • धर्मशाला 28.9
  • शिमला 23.5
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें