फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शोधार्थियों पर अतिरिक्त भार डालने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में पीएचडी शोधार्थियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां डालने के फैसले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने शोधार्थियों को पीसीपी और परीक्षा ड्यूटी का अतिरिक्त भार सौंपने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई। एबीवीपी ने ज्ञापन में सात नवंबर 2025 को डीन ऑफ स्टडीज की ओर से जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि इसके तहत पीएचडी शोधार्थियों पर पीसीपी और परीक्षा ड्यूटी का अतिरिक्त भार डालने के निर्णय पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। परिषद ने शोधार्थियों के शैक्षणिक और शोध संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की। परिषद की एचपीयू इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि शोधार्थियों से संबंधित नीतिगत निर्णय लेने से पहले उनसे विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। शोध कार्य में लगे विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी शैक्षणिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें