शिमला। राजधानी शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी के पास पुलिस ने ढाबा संचालक से 195 ग्राम अफीम बरामद की है। ढली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि छाराबड़ा और कुफरी के बीच स्थित ठंडानाला में एक ढाबा संचालक अफीम बेचने का काम करता है। इसी आधार पर पुलिस ने ढाबे में दबिश दी। आरोपी से करीब 195 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी शेर सिंह गांव धार डाकखाना मझार तहसील ठियोग जिला शिमला निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ढाबे में मैगी और चाय बेचने के नाम पर नशे का कारोबार कर रहा था। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ब्यूरो