फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बसाल में फर्जी नशा मुक्ति केंद्र चलाने पर संचालक गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 02:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत कर्मचारी सारंग वेद इस केंद्र को चलाने संबंधी कोई भी दस्तावेज/लाइसेंस पेश न कर सका था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सोलन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गांव बसाल में चल रहे दिशा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत कर्मचारी सारंग वेद इस केंद्र को चलाने संबंधी कोई भी दस्तावेज/लाइसेंस पेश न कर सका था। टीम ने  दिशा फांउडेशन का रिकॉर्ड व वहां रखी दवाइयों को चैक किया गया तो चैक करने पर वहां पर प्रतिबंधित दवाइयों/गोलियो की खेप को टीम की ओर से बरामद किया गया। इस पर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्जकर केंद्र संचालक जसपाल को गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है तथा इसके विरूद्ध लुधियाना पंजाब में आपरधिक मामला दर्ज है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें