फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलरशिप चाहिए तो ऑनलाइन करें आवेदन

Wed, 28 May 2014 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2014-15 के लिए केंद्रीय प्रायोजित छात्रवृत्ति परियोजनाओं के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


इनमें अल्पसंख्यक वर्ग के लिए मैरिट कम मीन्ज छात्रवृति योजना और अल्प संख्यक वर्ग के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं।

मैरिट कम मीन्ज छात्रवृत्ति योजना छात्रवृत्ति मुस्लिम समुदाय के 37, सिख के 22, ईसाई के 02 और बौद्ध समुदाय के 24 छात्र छात्राओं को दी जाती है।

इसके अलावा अल्प संख्यक वर्ग के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत मुस्लिम समुदाय के 324, सिख के 199, ईसाई के 25, बौद्ध 199, पारसी समुदाय के 2 छात्र छात्राओं को दी जाएगी।

विभाग ने सभी पात्र छात्र छात्राओं से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से 20 अक्टूबर के मध्य रखी गई है।

इसके अलावा विभाग ने इन छात्रवृत्तियों के नवीनीकरण के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें