फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पत्थर की चपेट में आने से एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मल्याणा में पत्थर की चपेट में आने से एक्सकेवेटर मशीन का ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा उस समय हुआ जब ऑपरेटर फोरलेन निर्माण का कार्य कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अमरजीत सिंह निवासी पंजाब और राजन रविवार को मल्याणा में पुल साइट के पास निर्माण कार्य कर रहे थे। इस दौरान राजन एक्सकेवेटर मशीन से काम कर रहा था। इसी बीच एक पत्थर पहाड़ी से गिरा जिसकी चपेट में वह आ गया। इस हादसे में उसके पांव में गंभीर चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें