गैस रिसाव से भड़की आग, एक झुलसा
शिमला। नगर निगम के कृष्णानगर वार्ड की सुंदर बिल्डिंग के एक कमरे में शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे सिलिंडर से गैस रिसाव के चलते आग भड़की। कमरे में सोया प्रवासी मजदूर इसमें बुरी तरह झुलस गया है। गैस के बाद सुलगी आग से जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह कमरे में दाखिल होकर सिलिंडर का रेगुलेटर बंद किया। आग को शांत करने के बाद आग में झुलसे व्यक्ति को आईजीएमसी पहुंचाया। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पड़ोसी लखनपाल ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी थी लेकिन तब तक आग बुझ जाने के बाद टीम वापस लौट आई।