शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को 17 दिसंबर से अगले साल 30 अप्रैल के बीच अपने नजदीकी सरकारी स्कूल में एक महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण करना होगा। इस एक महीने में शुरुआती दो सप्ताह अवलोकन के लिए निर्धारित किए हैं। विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के अनुभवी शिक्षकों की कक्षाओं में बैठकर समझेंगे कि वास्तविक शिक्षण प्रक्रिया कैसे चलती है। एचपीयू ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिस टीचिंग बीएड पाठ्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे समय पर पूरा करना अनिवार्य है। विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने यह जानकारी दी। संवाद