फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी में कार और बाइक की टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में कार और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। युवक की पहचान मनीष पुत्र गोपाल निवासी नौहराधार जिला सिरमौर के रूप में हुई है। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार रात 11:30 बजे बाइक सवार दो युवक सोलन की तरफ जा रहे थे। तारादेवी में मनीष ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। उसका दोस्त कपिल सामान लेने के लिए दुकान में चला गया। इसी दौरान एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गए। टक्कर से बाइक सवार मनीष नीचे गिर गया। उसके सिर पर चोटें आई हैं। बालूगंज थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें