फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। न्यू शिमला के बीसीएस क्षेत्र में कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा 31 अक्तूबर की रात करीब 10:40 बजे हुआ। चंबा निवासी युवराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान बीसीएस की ओर से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसे चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना न्यू शिमला में कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें