अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। खलीनी में टैंकर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला शनिवार शाम का है जब एक टैंकर खलीनी बाईपास से टुटीकंडी की ओर जा रहा था। टुटीकंडी की तरफ से खलीनी की ओर आ रहा बाइक इससे टकरा गया। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां युवक का उपचार चल रहा है। घायल की पहचान करण निवासी न्यू शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।