फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क निर्माण के दौरान मशीन का जोड़ टूटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ढली-कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान सोमवार को हुए हादसे में अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सोमवार दोपहर 2:38 बजे सुइंटा के पास हुए इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार पुजारली में फोरलेन निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान कंक्रीट डालते समय मशीन का एक जोड़ टूट गया। टूटा हुआ हिस्सा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। हादसे में मोहर सिंह समेत अन्य मजदूर चपेट में आ गए। मोहर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी कसुम्पटी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें