फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अफीम मामले में मतियाना बाजार से एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 915 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने नशे की आपूर्ति से जुड़े बैकवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता का पता लगाया। इसके बाद उसे मतियाना बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ मोटू निवासी छराई, ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 10 जून की रात करीब 10:20 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कडारघाट से नौटीखड्ड की ओर करीब दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे खड़ी एक कार में दो व्यक्ति अफीम बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 915 ग्राम अफीम के साथ दिनेश कुमार (45) निवासी ठियोग और धर्मेंद्र कुमार हिमराल निवासी सुन्नी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने अब तीसरे आरोपी राकेश कुमार को मतियाना बाजार से गिरफ्तार किया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशे की आपूर्ति से जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें