शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुम्मा की वोकेशनल विषयों की छात्राओं को ऑन-जॉब ट्रेनिंग दी गई। छात्राओं को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन में ममता शर्मा के मार्गदर्शन में ओपीडी, वार्ड, लैब और औषधालय बारे बताया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक विजय लक्ष्मी, दीपा पाठक और अन्य स्टाफ ने छात्राओं को प्राथमिक उपचार, जीवन सूचक संकेत और सीपीआर की जानकारी दी। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में समग्र शिक्षा अभियान पर निर्धारित पाठ्यक्रम के तहत छात्राओं को विभिन्न रोगों के लक्षण, उपचार और व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। संवाद