फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लालपानी के छात्रों की ऑन-जॉब ट्रेनिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने बाहरा विश्वविद्यालय, वाकनाघाट में तीन दिवसीय ऑन-जॉब ट्रेनिंग सोमवार को पूरी कर ली। इस दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक लैब और वर्कशॉप में काम करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हेल्थकेयर और ऑटोमोटिव ट्रेड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। हेल्थकेयर ट्रेड के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी, फॉरेंसिक साइंस, फार्मास्युटिकल और माइक्रोबायोलॉजी विभागों का दौरा किया। यहां उन्होंने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। प्रधानाचार्य योगराज ठाकुर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें