फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मां शूलिनी मेले के अंतिम दिन खाद्य सुरक्षा विभाग ने फिंकवाया 35 लीटर तेल

विज्ञापन
मां शूलिनी मेले के दौरान तेल के सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मालरोड और ठोडो मैदान सहित कई स्टॉलों पर जांच, मिलावट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए भरे गए 32 खाद्य पदार्थों के सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शूलिनी मेले के तीसरे दिन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। टीम ने मेले में लगे खाद्य स्टॉलों पर खाद्य पदार्थों की जांच की और खराब पाए गए लगभग 35 लीटर खाद्य तेल को नष्ट करवाया। विभाग की दो टीमों ने ठोडो मैदान, मालरोड और अन्य स्थानों से कुल 32 खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने स्टॉल संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने, दस्ताने और टोपी पहनने तथा केवल ताजा खाद्य सामग्री परोसने के निर्देश दिए। फूड सेफ्टी ऑफिसर दीक्षा कपिल और अंजु शर्मा ने भंडारों की भी जांच की और साफ पानी के उपयोग व स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। नगर निगम के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने कहा कि विभाग लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग नगर निगम के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने बताया कि टीम ने मेले में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 32 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इस दौरान 35 लीटर खराब तेल को फिंकवाया गया। विभाग लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए निरंतर काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें