फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फागली स्कूल के वोकेशनल छात्रों की ऑन-जॉब ट्रेनिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली के वोकेशनल विषयों के विद्यार्थियों की चार दिवसीय ऑन-जॉब ट्रेनिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। प्रशिक्षण के पहले दिन पर्यटन विषय के विद्यार्थी मालरोड स्थित होटल मरीना और ऑटोमोबाइल विषय के विद्यार्थी तारादेवी स्थित सर्विस स्टेशन में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। पर्यटन विषय की अध्यापिका सपना शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को होटल उद्योग की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज, किचन सहित होटल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल विषय के शिक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों को सर्विस स्टेशन में वाहनों की सर्विसिंग, रखरखाव और तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य अमिता गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऑन जॉब ट्रेनिंग से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें