बागवान को सेब भंडारण की मिलेगी सुविधा
26 करोड़ से हो रहा है कोल्ड स्टोर का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग जिले केे ठियोग के मोहल गजेड़ी में कोल्ड स्टोर (सीए स्टोर) का निर्माण करवा रहा है। इस पर 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सीए स्टोर का निर्माण गजेड़ी में 50 एकड़ जमीन पर हो रहा है। स्टोर हो हिस्सों में बनेगा। पहले हिस्से में एकीकृत शीत वातावरण भंडारण होगा जिसमें 3000 मीट्रिक टन फलों को रखा जा सकेगा। दूसरे हिस्से में लुगदी प्रसंस्करण इकाई स्थापित होगी जिसकी क्षमता 250 मीट्रिक टन होगी। सीए स्टोर के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जहां रोजगार मिलेगा वहीं बागवानों को तैयार हो चुके सेब रखने की सुविधा उपलब्ध होगा। बागवान ऑफ सीजन में अच्छे दामों पर फल बेच पाएंगे। प्रदेश में फिलहाल 21 सीए स्टोर हैं जिनमें 65,912 मीट्रिक टन फल भंडारण किया जा सकता है। इनमें 14 सीए स्टोर शिमला जिले में हैं। सीए स्टोर के निर्माण के लिए 50 एकड़ जमीन को 54 लाख रुपये में खरीदा है। भवन के निर्माण और उपकरणों की खरीद में 21 करोड़ की लागत आएगी। गजेड़ी में बन रहे सीए स्टोर की क्षमता 32,500 टन फल भंडारण की है। स्टोर के रख-रखाव के लिए प्रतिदिन 25000 लीटर पानी की खपत होगी और 410 किलोवाट बिजली की आपूर्ति स्टोर में की जाएगी।