फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, घुमारवीं थाना में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत घुमारवीं सरकाघाट हाईवे पर बनोहा पुल के समीप एक कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 80 वर्षीय सुंदर लाल गांव भगवाण के तौर पर हुई है। टक्कर के बाद गाड़ी चालक बुजुर्ग को कुठेड़ा अस्पताल ले गया, वहां पर बुजुर्ग को छोड़कर गाड़ी सहित चालक भाग गया। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। देर शाम तक पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर ली व गाड़ी चालक को थाना में हाजिर होने को कहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भगवाण गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग सुंदर लाल बनोहा पुल के पास पैदल कहीं जा रहे थे। इस दौरान कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक बुजुर्ग को कुठेड़ा अस्पताल ले गया। वह घायल को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को हमीरपुर रेफर कर दिया। लेकिन भोटा के नजदीक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल के बाहर लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो गाड़ी के बारे में जानकारी हासिल हुई। गाड़ी के बारे में पता चल जाने के बाद पुलिस गाड़ी मालिक के घर पहुंची जहां पता चला कि गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी लेकर लुधियाना गया है।
पुलिस ने फोन पर गाड़ी चालक से संपर्क किया और गाड़ी चालक को भराड़ी थाना पहुंचने को कहा है। उधर, बुजुर्ग का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस उप अधीक्षक अनिल ठाकुर ने कहा कि कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हुई है। टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता चल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें