फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में 10 जगह पुराने वस्त्र किए जाएंगे एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट और सेवार्थ विद्यार्थी के संयुक्त प्रयास से शिमला शहर में वस्त्र बैंक अभियान शुरू किया गया है। इसमें शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर वस्त्र संग्रह केंद्र स्थापित किए हैं। अभियान के तहत शहर के लोगों से साफ और उपयोग योग्य गर्म कपड़े तथा कंबल एकत्र किए जा रहे हैं। इन वस्त्रों का वितरण 25 दिसंबर से शिमला शहर और आसपास के जरूरतमंद क्षेत्रों में किया जाएगा। संजौली बस स्टैंड, एसडीए कांप्लेक्स कसुम्पटी, न्यू शिमला सेक्टर-2, पुराना बस स्टैंड, लॉन्गवुड, टुटू चौक, समरहिल चौक, मिडल सांगटी, टीचर्स कॉलोनी और चौड़ा मैदान में संग्रह केंद्र लगाए हैं। यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें