शिमला। नर्सिंग कॉलेज शुराला ने विश्व एड्स दिवस पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान यूथ रेडक्राॅस क्लब का गठन भी किया गया। इसमें 40 प्रशिक्षुओं को सदस्य बनाया है। यूथ रेडक्राॅस यूनिट के कोआर्डिनेटर बरिंदर बिरूट और जिला शाखा के समन्वयक सिद्धार्थ ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज प्रबंधन की ओर से सचिव डाॅ. किमी सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य कृष्णा चौहान ने नर्सिंग प्रशिक्षुओं को एड्स दिवस के मनाने और इसके लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने शुराला गांव में नुक्कड़ का मंचन कर एड्स के कारण बताए। संवाद