फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Kullu Flight: शिमला-कुल्लू हवाई उड़ान में बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या

Wed, 14 Dec 2022 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 क्रिसमस और नए साल के मौके पर हवाई उड़ानों में शिमला से कुल्लू और शिमला से धर्मशाला के रूट पर हवाई यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होगी।  राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयर पोर्ट से शिमला-कुल्लू हवाई उड़ान में बुधवार को यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। 
विज्ञापन
एलायंस एयर(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतकालीन पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ते ही शिमला कुल्लू हवाई रूट पर पर्यटकों और यात्रियों की आवाजाही धीरे- धीरे बढ़ने लगी है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर हवाई उड़ानों में शिमला से कुल्लू और शिमला से धर्मशाला के रूट पर हवाई यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होगी। राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयर पोर्ट से शिमला-कुल्लू हवाई उड़ान में बुधवार को यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। एलायंस एयर के दफ्तर से मालूम हुआ है कि कुल्लू से शिमला के लिए विमान 32 यात्रियों के साथ शिमला पहुंचा।  शिमला से कुल्लू हवाई रूट पर 21 पर्यटकों ने हवाई सफर किया। मंगलवार के शिमला- कुल्लू के लिए मंगलवार को चार पर्यटकों ने किया हवाई सफर किया। जबकि कुल्लू से शिमला रूट पर भी चार लोगों ने की हवाई यात्रा की थी। 

विज्ञापन


 पर्यटन विभाग के अधिकारी मानते हैं कि शीतकालीन पर्यटन सीजन में  तेजी आते ही हवाई उड़ानों में यात्रियों का संख्या बढ़ेगी। शिमला-धर्मशाला के बीच सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को तीन दिन हवाई उड़ान हो रही है। शिमला- कुल्लू के लिए  सुबह 7:40 बजे उड़ान होती है और 8:30 बजे कुल्लू पहुंच रही है। कुल्लू से शिमला वापसी की फ्लाइट सुबह 8:50 है और 9:40 बजे शिमला लौटती है। मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार हफ्ते में चार दिन शिमला-कुल्लू के बीच हवाई सेवा उपलब्ध है। एलायंस एयर के अधिकारी मनीष खान ने बताया कि शिमला- कुल्लू और कुल्लू- शिमला हवाई मार्ग से बुधवार कोे कुल 53 यात्रियों ने सफर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें