फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनएसयूआई ने पूर्व सीएम वीरभद्र को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की हिमाचल विश्वविद्यालय इकाई ने सोमवार को प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। विवि परिसर में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश के विकास में उनके योगदान देने को याद किया। छात्र नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल निर्माता रहे हैं, इसलिए आज भी वह प्रदेश के हर नागरिक के दिलों में बसे हैं। हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष वीनू मेहता, प्रदेश एनएसयूआई के सचिव अरविंद ठाकुर, कैंपस उपाध्यक्ष पवन नेगी, चंदन महाजन, कैंपस महासचिव रणदीप ठाकुर, कैंपस सचिव यशवंत सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख गौरव नेगी, कोणार्क कीर्ति भोटा, तिलक ठाकुर, रमेश कुमार, रजनी, सतीश, काकू, यितेंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें