फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने साफ किए जलस्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) संजौली कॉलेज इकाई ने सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने खलीनी के कनलोग क्षेत्र स्थित बावड़ी की सफाई की। अभियान में भारतीय सेना के अधिकारी देवेंद्र वर्मा का सहयोग मिला। सुबह आठ से नौ बजे तक चले अभियान में सुजल, अभिषेक, सचिन और स्वयं भारद्वाज ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने बावड़ी के आसपास फैली गंदगी और कचरा हटाया। उन्होंने लोगों को जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। एनएसएस इकाई का अभियान पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें