फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनएसएस इकाई संजौली ने एकत्रित किया दान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित संकल्प सेवा अभियान का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन एनएसएस स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए दान एकत्रित किया। स्वयंसेवकों ने संजौली, लोअर बाजार और मालरोड में जाकर लोगों से सहयोग मांगा। शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भी इस पहल में योगदान दिया। एकत्रित की गई धनराशि, कपड़े और खाद्य सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाएगी। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. कमायनी बिष्ट ने अभियान को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। आयोजकों के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना रहा। एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लखबीर सिंह और डॉ पूनमा वर्मा ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें