शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली की एनएसएस इकाई ने बुधवार को चमियाणा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज की एनएसएस इकाई के 60 स्वयं सेवियों ने 250 पौधे रोपे। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक डाॅ. रामलाल शर्मा भी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी स्वयंसेवियों की सराहना की तथा वन विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद। कार्यक्रम के आयोजन में एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास नाथन और कामायनी बिष्ट ने सहयोग किया।