शिमला। सेंट बीड्स गर्ल्स कॉलेज शिमला में बुधवार को एनएसएस डे मनाया गया। इसमें छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डाॅ. सिस्टर रोजिली टीएल ने छात्राओं द्वारा दीं प्रस्तुतियों को सराहा। एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डाॅ. कनु मेहता सहित अनूप दिल्टा ने सहयोग किया। एनएसएस की अध्यक्ष मनसिमरन कौर और सचिव आविशी सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। ब्यूरो