जुन्गा (शिमला)। राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शनिवार को शुरू हो गया। शिविर में 25 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस एक ऐसा मंच है जहां पर शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकार से जुड़े पहलुओं के बारे में ज्ञान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियों को समाज से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है और ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील मेहता ने सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के तहत गोद लिए टिप्पर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। संवाद