शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी में शुक्रवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हो गया है। इसमें करीब 55 एनएसएस स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वयंसेवियों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। एनएसएस प्रभारी अमरचंद, अभिषेक शर्मा व लीला शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवियों को विभिन्न विषयों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। एनएसएस ट्रेनर श्वेता, मोहित और ज्योति विशेष रूप से इस स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने शुभकामनाएं दीं।