फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में मंगलवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर शुरू हुआ। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना है। एनएसएस प्रभारी प्रभात किरण ने शिविर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। उपप्रधानाचार्य रक्षा जम्वाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें