फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलग स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर पांच नवंबर तक चलेगा जिसमें स्कूल के 50 स्वयंसेवी भाग लेंगे। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का बेहतर माध्यम हैं। इस दौरान स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामलाल और नीतू दत्त ने बताया कि शिविर के दौरान गोद लिए गए खलग गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पवन कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें