फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीडीयू में फार्मेसी अधिकारी ही देंगे अभी इमरजेंसी डयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधन से मिले आश्वासन पर टाला संघर्ष
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद होगी नई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल शिमला के आपातकालीन विभाग में फार्मेसी ऑफिसर इमरजेंसी में डयूटी जारी रखेंगे।
अस्पताल प्रबंधन से मिले आश्वासन के बाद फार्मेसी अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। फार्मेसी ऑफिसरों का कहना है कि प्रबंधन ने जून में नई तैनातियां होने के बाद यहां पर अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया है। डीडीयू अस्पताल में फार्मेसी अधिकारियों (फार्मासिस्ट) के 20 पद स्वीकृत हैं लेकिन मौजूदा समय में केवल 9 फार्मेसी अधिकारी ही 24 घंटे सातों दिन तक यहां पर सेवाएं दे रहे हैं। यह कर्मी डिस्पेंसरी, स्टोर के अलावा इमरजेंसी में सुबह, दोपहर और रात्रि शिफ्ट कर रहे हैं। फार्मेसी ऑफिसरों का कहना है कि उनका कार्य केवल डिस्पेंसरी और स्टोर संभालना है। ऐसे में उनसे अतिरिक्त काम लिया जाना सही नहीं। कहा कि अब आचार संहिता खत्म होने के बाद यहां पर अन्य कर्मियों की तैनाती की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें