फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ समिति ने कड़ा संज्ञान लिया है। ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सामने आया कि कुछ अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित होने के बजाय अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भेज दिया था। समिति ने इस पर भी कड़ी नाराजगी जताई। समिति ने निर्देश दिए हैं कि लोक निर्माण विभाग के सभी अनुपस्थित अधिशासी अभियंताओं को विभाग के सचिव के साथ विधानसभा में उपस्थित होकर अपनी गैरहाजिरी का कारण बताना होगा। वहीं विद्युत बोर्ड के सात अनुपस्थित अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। अधिकारियों को संबोधित करते हुए समिति के सभापति संजय रत्न ने कहा कि स्थानीय निधि लेखा समिति मिनी विधानसभा के बराबर है। समिति के समक्ष यदि किसी अधिकारी ने गलत या झूठे तथ्य प्रस्तुत किए तो उसके खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विभाग लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और स्वीकृत बजट का सदुपयोग करने में असफल हो रहे हैं। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे करने होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें