फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मारपीट मामले में आरोपियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए झगड़े और रैश ड्राइविंग के मामले में आरोपियों को नोटिस जारी कर शर्तों पर पाबंद किया है। पहला मामला पुलिस थाना कोटखाई है। यहां बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में आरोपियों के विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में कर्मा निवासी रामपुर और नयन निवासी बिलासपुर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35 (3) के तहत नोटिस जारी कर शर्तों पर पाबंद किया गया। दूसरा मामला थाना कुपवी का है। इसमें पुलिस ने आरोपी हरिलाल निवासी कुपवी के विरुद्ध रैश ड्राइविंग से चोट पहुंचाने के मामले में नोटिस जारी कर शर्तों पर पाबंद किया और विधि अनुसार रिहा किया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि शिमला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें