फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला में बढ़ती गर्मी से अभी राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में गर्मी लगातार बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के शक्तिशाली नहीं होने से बादलों में नमी की कमी है। इस कारण बादल होने के बावजूद भी बारिश नहीं हो रही। पिछले सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस समय शिमला का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। इन दिनों सामान्य तौर पर शिमला का तापमान 25 डिग्री अधिकतम और रात में 16 डिग्री न्यूनतम रहता था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बारिश के लिए पूर्व से हवा और पश्चिमी विक्षोभ शक्तिशाली रहना चाहिए। बारिश नहीं होने से जंगलों में नमी नहीं होने के कारण आग की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इस समय प्रदेश में किसी भी स्थान पर अधिकतम तापमान के पुराने रिकार्ड नहीं टूटे हैं। इस सीजन में 19 मई को 29.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म दिन रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें