No names of Hindi and Punjabi artists, last evening of Saliana fair
पंचरुखी/पालमपुर(कांगड़ा)। जिला स्तरीय सलियाणा छिंज मेला में वीरवार को तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी और पंजाबी कलाकारों के नाम रही। इसमें पंजाबी गायक शिवजोत, बॉलीवुड गायक अरविंद राजपूत, पहाड़ी गायक धीरज शर्मा, वायस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल समेत अन्य कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मेले की तीसरी सांस्कृतिक संघ्या में परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि तो जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस मौके पर छिंज कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम डा. अमित गुलेरिया, बीडीओ एवं सह आयुक्त संकल्प गौतम, तहसीलदार सार्थक शर्मा, मंडल अध्यक्ष राम रतन शर्मा,
मेला कमेटी अध्यक्ष तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, बीडीओ राजेश्वर
भाटिया, भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद ,महामंत्री राज वालिया, सचिव
जन्म सिंह पठानिया, गडिय़ाडा पंचायत की प्रधान सरिता कुमारी , सलियाना के
प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान संजीव नरेंद्र धीमान समेत कई लोग मौजूद रहे।